श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सचखंड नानक धाम ने निकाली शोभा यात्रा

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नयी दिल्ली - सचखंड नानक धाम इंद्रापूरी लोनी ने अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सचखंड नानक धाम हुजूर महाराज दर्शन दास दरबार की और से 1008 सुहागिनों द्वारा यात्रा निकाली गई ,उसके बाद दरबार 11 अखंड रामायण पाठों का आरम्भ किया गया। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लोनी दरबार साहिब में सीधा प्रसारण किया गया। 

आयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण लोनी दरवार साहिब में किया गया। इसके पश्चात लोनी क्षेत्र में प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री राम परिवार सहित भगवान् विष्णु के अवतारों से संबंधित मनोहर झाकियां का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सचखंड नानक धाम के प्रमुख संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित सम्पूर्ण भारत वासियों को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामना दिया। और कहा आज लगभग 500 वर्ष के अनंत प्रयासों के फल स्वरूप प्रभु श्री राम कृपा से ही श्री राम आयोध्या में पधार कर राम राज्य की स्थापना किया। 

इसलिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कियोंकि भारत सदा से विशगुरु रहा है और मानवता कल्याण हेतु प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आज के युग में भी हमारा देश विशगुरु की प्रमुख भूमिका निभाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली