गौसेवा संघ दुर्गापुरा गौशाला में से हुआ श्री राधा कृष्ण मन्दिर का उदघाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर की गौशाला में श्रीराम सीतामाता मंदिर एवं गौमाता श्रीराधाकृष्ण मंदिर का अनावरण व उदघाटन विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अनेकों गौ भक्तों , गौ सेवकों ने परिवार सहित भाग लिया , अरुणा जैन के संगठन , अरुणाज गीत गाता चल के कई गायको ने रामकृष्ण के भक्ति भाव वाले भजनों के द्वारा सभी उपस्थित आम जनों को भाव विभोर कर दिया ।
गौसेवा संघ अध्यक्ष पवन कु जैन ने बताया कि गौशाला के कार्यकर्ताओं के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया , छोटे-छोटे बच्चों ने राम , सीता , लक्ष्मण व हनुमान का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया । जैन ने बताया कि कार्यक्रम के लिए व दोनों मंदिरों की शानदार मूर्तियां बनवाने के लिए एवं शानदार भक्ति , भाव भरे हुए कार्यक्रम को मेहनत के साथ सफल बनाने के लिए , संघ के मंत्री अंशुमान ढड्ढा , सहमंत्री हनुमान सहाय शर्मा , प्रशासनिक सचिव राधेश्याम थदानी , 
व्यवस्थापक राहुल वर्मा सहित समस्त कार्यकर्ताओं का आभार । कार्यक्रम में संघ के ट्रस्टी डॉ. डी एस भंडारी , उपाध्यक्ष बी एल लश्करी , जयपुर गौ संवर्धन समिति के मंत्री एवं संघ के वरिष्ठ सदस्य कल्याण सहाय गुप्ता ,  योगेंद्र एलेन , एडवोकेट चंद्रशेखर दुबे , पार्षद दामोदर मीणा , पूर्व पार्षद विजय गुप्ता , शिव शंकर गुप्ता , गणपत शर्मा ,गौ माता सेवा ग्रुप के अशोक जैन  भीम कांकरवाल ,  गोपी अग्रवाल , पुष्पेंद्र अग्रवाल , एडवोकेट जागृति अग्रवाल , सहित कई गणमान्य दोनों मंदिरों के उदघाटन कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा