सीसीएल के 10वें सीजन के लिए लॉन्च हुई भोजपुरी दबंग की जर्सी

० संत कुमार गोस्वामी ० 
वाराणसी - सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के 10वें सीजन के लिए भोजपुरी दबंग की जर्सी वाराणसी में रिलीज कर दी गई है। इस अवसर पर भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी (सांसद सह गायक व अभिनेता) के साथ सुपरस्टार व गायक खेसारी लाल यादव और भोजपुरी दबंग की ब्रांड एंबेसडर अक्षरा सिंह व पाखी हेगड़े के साथ ऑनर निदेशक कनिष्क शील, सुशील शर्मा और विकास सिंह उपस्थित रहे। 
 इस बार भोजपुरी दबंग की टीम नए अंदाज नई फ्रेंचाइजी भारत राइजिन के साथ नजर आने वाली है, जो तेजी से बढ़ते भारतीय खेल और मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है। इसलिए इस बार भोजपुरी दबंग की जर्सी पर भारत राइजिन की मुहर लगी है।

 मौके पर भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी (सांसद सह गायक व अभिनेता) ने कहा कि सीसीएल के 10वें सीजन में भोजपुरी दबंग के लिए खास होने वाला है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और इस कड़ी में नई जर्सी भी आ गई है, जो हमारी टीम के मनोबल को ऊंचा करने का काम करेगी। उम्मीद करता हूं कि नई फ्रेंचाइजी के साथ इस बार सीसीएल में हम नया कीर्तिमान स्थापित करें। सीसीएल के इस सफर में हमसफ़र बनने के लिए हम भारत राइजिन के शुक्रगुजार हैं। 

अभिनेता खेसारीलाल यादव ने इस अवसर पर भोजपुरी दबंग की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पूरी तैयारी के साथ यह सीजन खेलेगी। हम आभार व्यक्त करते हैं भारत राइजिन का, जिनका साथ हमारी टीम को इस बाद मिला है और यह हम सबों को उत्साहित करता है। हमारी कामना है कि हम उनके उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे।

 पाखी हेगड़े ने कहा कि भारत राइजिन के साथ मिलकर भोजपुरी दबंग इस बार सीसीएल में ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए मैदान में उतरेगी। इसके लिए हमारे खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि सीसीएल में साल दर साल भोजपुरी दबंग का प्रदर्शन निखरा है। इस बार हारी कोशिश ट्रॉफी जीतने की होगी, इसके लिए हम संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। भोजपुरी दबंग में दम है और भारत राइजिन उसके जज्बे को फौलाद बनाने का काम करेगी। यह भोजपुरी दबंग के लिए और भारत राइजिन के लिए बेहतरीन अवसर है।

 सीसीएल 10 में इस बार भोजपुरी दबंग के साथ भारत राइजिन का समन्वय चर्चा में है, जहां भारत राइजिन खेल और मनोरंजन इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुकी है, वहीं भोजपुरी दबंग को भारत राइजिन के रूप में एक मजबूत फ्रेंचाइजी मिला है, जिसके ऑनर निदेशक कनिष्क शील, सुशील शर्मा, सुशील मलिक और राहुल मिश्रा हैं, जिन्होंने टीम के जर्सी लॉन्च पर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड