25वीं विंटेज कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव , प्रदेश की विरासत संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण करने और उन्हें सहेजने, संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। सुन्दर विंटेज कार महत्वपूर्ण विरासत धरोहर है जिसका संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी राजपूताना आटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब की ओर से चल रही 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रही थी।
दिया कुमारी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि हम सभी इस विरासत को सहेजने में अपना योगदान दे रहें हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम जयपुर में एक विंटेज कार हेरिटेज को बचाने के लिए एक विंटेज कार गैलरी अथवा म्यूजियम का विकास करें। जिसमें साल भर कुछ न कुछ इस शानदार विरासत को बचाने की गतिविधियां संचालित होती रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव जैसे शानदार इवेंट को देखा और इसमें सहभागिता की। इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और वड़ोदरा जैसे शहरों सहित देशभर से विटेंज कार लवर्स आए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अभिनव प्रयास है जो विरासत को संरक्षित करने के आपके समर्पित भाव को दर्शाता है। 

 विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव में विंटेज कार्स को देखने की होड़ सी रही। बड़ी संख्या में हर उम्र के कार लवर्स युवा, युवती बच्चें और बुजुर्ग भी विन्टेज कार के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। विंटेज कार ड्राइव में बड़ी संख्या में महिलाओ ने सहभगिता की जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया। विंटेज कार चलाने वाले महिला क्रू को विमन पॉवर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड