अशोक निचानी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) के अध्यक्ष मनोनीत

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका का सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने अशोक निचानी को काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) का अध्यक्ष मनोनीत किया। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने बताया अशोक निचानी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। अशोक निचानी हाल ही में ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) के कनेक्टिकट चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य संभाला है।

इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के उपाध्यक्ष जे सी झुरानी ने निर्विरोध नवनिर्वाचित अशोक निचानी को बधाई देते हुए कहा इनके अध्यक्ष बनने से अब सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया भारत की तरह संयुक्त राज्य अमेरिका में भी वहां रहने वाले सिंधी समाज उनकी संस्कृति, भाषा और वहां के सिंधियों को एकजुट करने में उनकी मत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश केसवानी ने कहा अशोक निचानी की दुनिया भर के सिंधी समाज को उनकी दीर्घकालिक मित्रता सिंधी समाज के भीतर गहरे संबंधों और साझा प्रतिबद्धताओं से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया को लाभ मिलेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में अशोक निचानी की औपचारिक नियुक्ति 9 मार्च को होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में होगी। अशोक निचानी की नियुक्ति पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस कुमार और महासचिव चंदर लालचंदानी ने ख़ुशी प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा