मिला आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा

० योगेश भट्ट ० 
भोपाल । देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने पर संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने प्रसन्नता जताई है। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि यह एक सपने के होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार बधाई की पात्र है। सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री ने ही देश में संचार और मनोरंजन पर केंद्रित विश्वविद्यालय(कम्युनिकेशन एंड इंटरटेनमेंट यूनिवर्सिटी) की बात कही थी।

 उनके इस मूल विचार के साथ ही आईआईएमसी को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी।  इससे देश में जनसंचार शिक्षण को गंभीरता से लिया जाएगा और एक नई शुरूआत होगी। सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नए साल में मंत्रालय ने मीडिया जगत को बहुत खास सौगात दी है। अब ज्ञान-विज्ञान के एक अनुशासन के रूप में लोग संचार की शिक्षा को गंभीरता से लेंगें और इसमें शोध-अनुसंधान का गंभीर काम भी प्रारंभ होगा। जनसंचार शिक्षा के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय(भोपाल), 

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (रायपुर) और हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय(जयपुर) जैसे तीन राज्य विश्वविद्यालय मीडिया और जनसंचार शिक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाए जाने के फैसले से वैश्विक स्तर पर भारत के संचारकों का स्थान बन सकेगा।  इस दिशा में उनकी भावना के अनुरूप आईआईएमसी को काम करना चाहिए। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि आईआईएमसी की जिम्मेदारी देश की मीडिया शिक्षा में नवाचार लाने की भी है 

और साथ-साथ हमें कम्युनिकेशन के क्षेत्र में ग्लोबल लीर्डस तैयार करने का दायित्व भी निभाना होगा। वैश्विक स्तर पर हमें 'भारत के विचार' को स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। आईआईएमसी को इतिहास के बहुत खास समय में यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई की आईआईएमसी अंतराष्ट्रीय मानकों पर आधारित व्यवस्थाएं खड़ी कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड