आरबीआई के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का हुआ उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर / भारतीय रिज़र्व बैंक वर्ष 2016 से प्रति वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन करता रहा है जिसके अंतर्गत देश भर में किसी विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षा संदेशों का प्रचार किया जाता हैं।
यह वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन हर वर्ष देश भर में बैंकों और जनता के बीच संपर्क को प्रगाढ़ बनाने और वित्तीय साक्षरता के व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए किया जाता है।. इस वर्ष भी भारतीय रिजर्व बैंक 26 फरवरी से 01 मार्च के दौरान देश भर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजित कर रहा है, जिसका विषय “करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय-स्मार्ट” है।
यह एक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बचत और कंपाउंडिंग की शक्ति, छात्रों के लिए बैंकिंग आवश्यकताएं, डिजिटल और साइबर स्वच्छता जैसे विषयों केबारे में जागरूकता पैदा करना है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस विषय पर आवश्यक वित्तीय जागरूकता संदेशों को प्रसारित करने के लिए मीडिया के माध्यम से एक केंद्रीकृत जनसंपर्क अभियान भी चला रहा हैं।

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2024 का उदघाटन जयपुर में आयोजित किया गया जिसमे नवीन नंबियार, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक राजस्थान; डॉ. राजीव सिवाच, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड; सीपी मंडावरिया संयुक्त सचिव, योजना विभाग,राजस्थान सरकार; हर्षद टी. सोलंकी, कन्वीनर एसएलबीसी; विकास अग्रवाल एवं डॉ मुकेश कुमार शर्मा उप महाप्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक तथा राजस्थान स्थित सभी बैंको के राजस्थान राज्य प्रमुख उपस्थित रहे।

उदघाटन समारोह में आरबीआई के आर डी नवीन नम्बियार ने कहा की हम वित्तीय साक्षरता सप्ताह को ध्यान में रखते हुए आउट रीच प्रोग्राम पर विशेष जोर देंगें /इस अवसर पर हर्षद टी. सोलंकी, कन्वीनर एसएलबीसी ने कहा की राजस्थान की जनसँख्या 8 करोड़ से ज्यादा है किन्तु अकाउन्ट्स सिर्फ 3 .5 करोड़ के ही हैं / इस सप्ताह के दौरान हमें स्कूलों और घर घर तक अपनी पहुँच बढानी होगी / केंद्र सरकार ने आम जन के लिए जो अनेक योजना शुरू की हैं उनकी जानकारी भी उन तक पहुंचनी होगी .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार