राज्यपाल मिश्र को मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्मारक डाक टिकट एवं पुस्तक भेंट की

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र को राजभवन में राजस्थान वृत्त के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर जारी स्मारक डाक टिकटों का सेट और दुनिया के विभिन्न देशों में भगवान श्री राम पर जारी डाक टिकटों से जुड़ी यात्रा की पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने स्मारक डाक टिकट के अंतर्गत श्री रामजन्म भूमि मंदिर और वहां पर उत्कीर्ण श्री गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी के जारी 6 डाक टिकट सेट की सराहना की। 

उन्होंने आस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, फीजी, इण्डोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैण्ड, थाइलैण्ड, यूएन, अमेरिका, सिंगापुर जैसे विश्व के 20 से अधिक देशों द्वारा रामायण से जुड़े चरित्रों और कथानकों पर समय-समय पर जारी डाक टिकटों की यात्रा से जुड़ी पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राम-मय जीवन और संस्कृति की गौरव गाथा है। उल्लेखनीय है कि डाक विभाग द्वारा जारी श्रीराम जन्म भूमि स्मारक डाक टिकट और इस पुस्तक का कुछ समय पूर्व ही प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण किया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली