सिंधी समाज ने किया विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनंदन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सिंधी समाज के दर्जनों संगठनों ने अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का नागरिक अभिनंदन किया। हंस पैराडाइज समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि सिन्धी समाज देश के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों में कन्धे से कन्धा मिला कर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिन्धी समाज मेहनती, कर्मशील व परोपकारी समाज है।
कार्यक्रम में  घनश्याम ठारवानी ने बताया कि पूज्य बहराना साहब की ज्योत संत मेठाराम दरबार के भगत लालचंद, प्रेम प्रकाश आश्रम के संत रामप्रकाश व अयोध्या से पधारे संत मंडल द्वारा स्वागत किया गया। पार्षद रमेश चेलानी, दीपेंद्र लालवानी, मनोज मामनानी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक हरीश गिदवानी,घनश्याम भगत,गोविंद खटवानी,मनोहर मोटवानी,रमेश चेलानी,सुभाष टहलयानी रहे। कार्यक्रम में दूरदर्शन आकाशवाणी कलाकार घनश्याम भगत द्वारा सिंधी लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। अजमेर शहर की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं, सिंधी संगीत समिति, सेवा ही कर्म जन सेवा समिति, सिंधी साहित्य व कल्चर सोसायटी, सिंधी बोली विकास परिषद, पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील, आदर्श नगर सिंधी पंचायत,

 झूलेलाल सेवा मंडली वैशाली नगर, सिंधी युवा संगठन, सिंधी युवा संघ अजमेर, भोलेश्वर मंदिर सेवा समिति, झूलेलाल धाम दिल्ली गेट, महिला जागृति मंच पंचशील, सिंधु संगम संस्था, पुष्कर होटल एसोसिएशन, सेवानी चैरिटेबल ट्रस्ट, सिंधी सद्भावना समिति, एफ ब्लॉक सिंधु समिति विकास समिति चंद्रवरदाई नगर आदि संस्थानों द्वारा देवनानी का शॉल माला, साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार