आईसीएआई और नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स में हुआ एमओयू

० आशा पटेल ० 
जयपुर .दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जयपुर शाखा और नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स, जोनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, भारत सरकार के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग हस्ताक्षर किया गया है। यह एमओयू सीए प्रकाश शर्मा, सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर, आई.सी.ए.आई. एवं संजय गुप्ता, प्रिंसिपल एडिशनल डायरेक्टर जनरल, नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स की उपस्थिति में जयपुर शाखा मे हस्ताक्षर हुआ ।

जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विष्णु अग्रवाल और सचिव सीए अंकुर गुप्ता ने बताया की इस एमओयू का उद्देश्य क्षमता निर्माण, अनुसंधान, नीति निर्माण में सहायता प्रदान करना और परामर्श आदि में तकनीकी सहयोग का विस्तार करना है। 
इस एमओयू के द्वारा आईसीएआई क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स, भारत सरकार के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। 

प्रशिक्षण मुख्य रूप से जीएसटी कानून, विशिष्ट क्षेत्र/उद्द्योग के जीएसटी पहलुओं, जीएसटी पूर्वानुमान के साथ वित्तीय विवरण का विश्लेषण, जीएसटी से संबंधित लेखांकन पहलुओं या अन्य किसी विषय पर हो सकता है, जिससे स्थानीय अधिकारियों को नवीनतम और महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार