15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी'

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई - सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म 'बस्तर : द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा की मुख्य भूमिका है। मेकर्स ने 'बस्तर : द नक्सल स्टोरी ' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है। आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म के ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा 'सीआरपीएफ' जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है, 

इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अलगाववादियों के द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है। सिने दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हें एंटरटेन करने की क्षमता रखती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली