राजस्थान की विरासत दुनिया को दिखाएँगे बच्चे

० आशा पटेल ० 
जयपुर। 
75 वें राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने डिजिटल बाल मेला के अभियान "रूट्स ऑफ़ राजस्थान" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जाह्नवी शर्मा के साथ पोस्टर विमोचन किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के बच्चे राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी देते हुए वीडियो बनाएँगे। राजस्थान की कला, संस्कृति एवं विरासत को दुनिया तक पहुँचाएँगे।

बच्चों को अपने इलाक़े के पर्यटन स्थलों पर जाकर वीडियो बनाना है जिसमें बच्चे उसकी ख़ूबसूरती और महत्व बतायेंगे। डिजिटल बाल मेला द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में बच्चों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन है।बच्चे डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर रजिस्टर कर अपनी वीडियो एंट्री भेज सकते है। राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस वीडियो कंटेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों को 3 दिवसीय जयपुर भ्रमण का मौक़ा मिलेगा, साथ ही सबसे अच्छी वीडियो बनाने वाले बच्चे को 50 हज़ार का नक़द इनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि द फ्यूचर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हो रहा यह अभियान 6 माह तक चलेगा।

डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि इस अभियान में 10 से 18 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते है। इस नवाचार का मक़सद राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देना है, उन पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने लाना है जिनका प्रचार प्रसार कम हुआ है, एवं बच्चों की नज़र से राजस्थान की धरोहर समझना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार