राजस्थान अजयमेरु प्रेस क्लब रोज़ा इफ़्तार पार्टी में झलका साम्प्रदायिक सौहार्द

० आशा पटेल ० 
राजस्थान - अजयमेरु प्रेस क्लब में रोज़ा इफ़्तार पार्टी सम्पन्न हुई । इसमें मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिंदू भाइयों के साथ एक जाजम पर बैठ कर अपना रोज़ा खोला । इसमें धर्म गुरुओं , बुद्धजीवियों , साहित्यकारों , ब्यूरोक्रेट्स और वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । अजयमेरु प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम ने शहर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है । इस अवसर पर अंजुमन सैय्यद जादगान के सदर गुलाम किबरिया चिश्ती ने कहा कि अजमेर शरीफ और पुष्कर दोनों धर्म स्थल पास पास हैं , यही दोनों धर्मों की सौहार्दता की अनूठी मिसाल है ।
अंजुमन शेख जादगान के सदर सुभान चिश्ती ने भी धार्मिक सौहार्द की जरूरत बताई । अजयमेरु प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि बाज़ार में मुहब्बत और नफ़रत दोनों मौजूद रहती है । जिन्हें मुहब्बत पसंद है , वे मुहब्बत ही फैलाते हैं । अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल ने कहा कि क्लब के सदस्यों को कैलाश सत्यार्थी , अरुणा रॉय और स्वर्गीय प्रभाष जोशी की सोहबत मिली है । ये तीनों साम्प्रदायिक सौहार्द के रोल मॉडल के रूप में जाने जाते हैं । इसी कारण सभी सदस्यों के विचार भी उनके जैसे ही हैं ।

इस अवसर पर अंजुमन ने क्लब की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की दस्तारबंदी भी की । ख़ासतौर पर डॉ.अग्रवाल , श्री गुंजल , महासचिव सत्यनारायण जाला , कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कटारिया , सन्तोष गुप्ता , अनिल कुमार आईनाणी , विजय कुमार हंसराजानी , सुदेश चन्द्र शर्मा , सैय्यद सादिक अली , मासूम अली , शराफत खान , शौकत अहमद की दस्तारबंदी की गई । अजयमेरु प्रेस क्लब ने भी सभी रोजेदारों का माला पहनाकर इस्तकबाल किया । कार्यक्रम में प्रो.अज़हर काज़मी , डॉ.मंसूर , फरीद महाराज , लियाकत हुसैन , हाजी गयासुद्दीन , 

पूर्व नाज़िम शकील अहमद , मुनव्वर चिश्ती , इकबाल चिश्ती , शफीकुर्रहमान , अनन्त भटनागर , सूर्य प्रकाश गांधी , विनीत कुमार लोहिया , मधुप माथुर , डी.के.शर्मा , बालमुकंद चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।  कार्यक्रम हाजी सरवर सिद्दीकी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । अब्दुल सलाम कुरेशी ने अपने वालिद की याद में प्रमुख लोगों को जांनमाज भी दी । कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह सनकत ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा