स्कूल ऑफ़ गीता’ द्वारा स्कूली छात्रों के लिए ‘गीता कांटेस्ट जूनियर’

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर एवं दौसा के बांदीकुई शहर में आयोजित प्रतियोगिता में अनेकों विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
आज के समय मे यह बहुत ज़रूरी हो गया है की हमारे देश के बच्चे हमारी संस्कृति से जुड़ें और जीवन मे आगे बढ़े और इसके लिए हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के स्कूल ऑफ़ गीता ने अनूठा प्रयास किया है | बच्चों को भगवदगीता की शिक्षाओं का सन्देश देंने के लिए हरे कृष्ण मूवमेंट एवं कृष्ण भावनामृत सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में गीता कांटेस्ट जूनियर का आयोजन किया 
जिसमे राजस्थान के अलग अलग जिलों के स्कूलों के हज़ारों छात्रों ने भाग लिया |इसमें जयपुर एवं दौसा के बांदीकुई शहर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल अनेकों विद्यार्थियों ने भाग लिया l गीता कांटेस्ट जूनियर में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया, इसमें कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ के बच्चों को भगवान् कृष्ण और प्रभूपाद जी की किताबें पढने को दी गई जिन्हें पढ़कर उन्होंने परीक्षा दी | यह किताबें हमे यह सन्देश देती है की कैसे जीवन में संतुलन रखा जाए साथ ही यह हमे अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोडती हैं | 
हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरुप दास ने बताया की गीता कांटेस्ट जूनियर का पंजिकरण गीता जयंती से शुरू हुआ | इस कांटेस्ट के विजेता बच्चों को पुरस्कार में साईकिल, स्मार्ट वाच, एल सी डी राइटिंग पैड और 100 वी आर कार्डबोर्ड दिए गए|  उन्होंने बताया की जयपुर में गीता कांटेस्ट सीनियर की परीक्षा का आयोजन करने की भी तैयारी चल रही है जो 5 मई की जगह 12 मई को होगा यह 16 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए है | परीक्षा की तैयारी के लिए 3 मई से पांच मई तक कक्षाएं पुनः आयोजित की जा रही हैं| इसमें विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹11000 द्वितीय पुरस्कार ₹ 5100 तृतीय पुरस्कार ₹ 2100 दिए जाएंगे, साथ ही 50 सांत्वना पुरस्कार दिए जायेंगे | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत