जेंडर के डर को मिटाएं,शोषण मुक्त समाज बनाएं : डॉ.कृति भारती

० आशा पटेल ० 
जोधपुर। सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. कृति भारती ने एमएनआईआईटी इलाहाबाद के टेक्नो फेस्ट को संबोधित करते हुए युवाओं को जेंडर के डर और भेद को मिटाकर शोषण मुक्त समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। देश के विभिन्न आईआईटी के प्रतिभागियों की मौजूदगी में कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों के जन्म के साथ ही जेंडर का डर जन्म ले लेता है। फिर जैसे जैसे बच्चियां बड़ी होती है ये जेंडर का डर बढ़ता जाता है। 
बाद में यही जेंडर का डर छेड़छाड़, यौन शौषण, बाल विवाह, दहेज का विकराल रूप ले लेता है। डॉ.कृति ने विरोध और एडजस्टमेंट के बारे में कहा कि बेटियों को खुद यह सीमा निर्धारित करनी होगी कि किस स्तर तक एडजस्टमेंट किया जाना है और उसके बाद विरोध मुखर करना है। विडंबना यह है कि महिलाएं जहां एडजस्टमेंट करना होता है, वहां तो विरोध कर देती है। वहीं जहां विरोध करना होता है, उस परिस्थिति में एडजस्टमेंट करके शोषण की शिकार होती है।

इस दौरान कार्यक्रम में विश्व की सबसे यंग मैजिशियन और मेंटलिस्ट सुहानी शाह, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के एमएस बिट्टा, कॉमेडियन राकेश अदलखा और रिटायर्ड आईएएस विवेक आत्रे बतौर अतिथि मौजूद रहे। वहीं एमएनआईआइटी के डीन प्रो.लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रो. एमएम गोरे, प्रो.एचएस गोयल, प्रो.असीम मुखर्जी व अन्य प्रोफेसर्स मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत