भारत की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा जरूरी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली , राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा : प्रतिमान और चुनौतियाँ’ (Vision 2047 For India) विषय पर एक राउंडटेबल डिस्कशन का दिल्ली में आयोजन किया । मेजर जनरल एसवीपी सिंह और मेजर जनरल सोरेश भट्टाचार्य थे। अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने की। मंच के सह-संगठन मंत्री विक्रमादित्य सिंह मोडरेटर की भूमिका में रहे। मेजर जनरल एसवीपी सिंह ने चर्चा का आरंभ करते हुए कहा कि 2008 ई. का ताज अटैक एक वेक अप कॉल था।
इस घटना ने हमें समझाया कि हमारी सुरक्षा सिर्फ हमारे घरों तक सीमित नहीं हो सकती बल्कि सुरक्षित पड़ोस भी होना आवश्यक है। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मेजर जनरल सोरेश भट्टाचार्य ने कहा कि अरेबियन सी से लेकर चाइना सी तक हमारे इंटरेस्ट का क्षेत्र है, इस बात की ओर अटल जी ने हमारा ध्यान खींचा था। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। 

चर्चा में शामिल होते हुए संगठन के सह-संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुरक्षा विषय और उसके नरेटिवस पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने हंसराज कॉलेज के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में डॉ विवेक ,डॉ इंद्रप्रीत, छतर , हडुंगरा ,मयंक , अभय , डॉ. पवन एवं अन्य लोग मौजूद थे .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास