संस्थानों का नेतृत्व करें अधिक से अधिक महिलाएं-- उपराष्ट्रपति धनखड

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपना 36वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति से समारोह गरिमापूर्ण रहा। समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन जयश्री मोहता और बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रवीणा राजीव भी मौजूद थीं।
 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, “बिमटेक के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मुझे गर्व है कि हमने विमन रिजर्वेशन बिल पारित किया है, और मैं अधिक से अधिक महिलाओं को संस्थानों का नेतृत्व करते हुए देखना चाहता हूं। बिमटेक की चेयरपर्सन जयश्री मोहता, समाज को वापस लौटाने का एक सच्चा उदाहरण पेश कर रही हैं, इसलिए, मैं आपके फैकल्टी और आपके स्टूडेंटस को संसद के नए भवन में विजिट करने के लिए आमंत्रित करता हूं और हमें वहां भी चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

 उपराष्ट्रपति ने सलाह दी, ‘‘आप सभी स्नातक, भारत में आर्थिक राष्ट्रवाद और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना याद रखें। आप सभी आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले भविष्य के लीडर हैं। परिवर्तन को अपनाएं, निरंतरता बनाये रखें और असफलता से कभी न डरें।  इस कार्यक्रम में 478 छात्रों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इस दौरान पीजीडीएम, पीजीडीएम-इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी), पीजीडीएम-रिटेल मैनेजमेंट (आरएम) और पीजीडीएम-इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

 श्रीमती मोहता ने कहा, ‘‘यह दीक्षांत समारोह न केवल छात्रों के लिए, बल्कि पूरे बिमटेक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के समान है। हमें बैच के आकार में उपलब्धियों और वृद्धि पर बेहद गर्व है। आज हम वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण का जश्न मनाने के लिए यहां हैं। आज बिमटेक के स्नातक प्रोफेशनलिज्म के मैदान में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं, इस खास अवसर पर मैं उन्हें एक काबिल और समर्थवान लीडर और चेंजमेकर बनने की शुभकामनाएं देती हूं।’’

वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए डॉ. प्रवीणा राजीव ने बिमटेक की शानदार विरासत पर प्रकाश डाला और कहा, ‘‘बिमटेक मानकों को कायम रखते हुए हमने हमेशा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की प्रतिभा को और आगे बढ़ाने पर निरंतर फोकस किया है। इसी सिलसिले में यह दीक्षांत समारोह अकादमिक प्रतिभा और उत्सव का प्रतीक है।’’उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया, ‘‘अपने पेशेवर सफर को जुनून के साथ शुरू करें और अपनी विशिष्टता को अपनाएं। मैं अपने सभी स्नातकों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।’’

बिमटेक ने सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी (एसएमयू) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘इन्क्लूविसव एंड इमर्सिव एक्सपीरियंशियल लर्निंग (I2XL) प्रोग्राम’ के तहत किए गए इस समझौते के अंतर्गत एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए बिमटेक के 5 छात्रों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम में 12 अत्यधिक महत्वाकांक्षी डिग्री धारकों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पीजीडीएम में  नितेश शाह, पीजीडीएम (आईबी) में सुश्री आंचल मित्तल, पीजीडीएम (आईबीएम) में रितिका श्रीवास्तव और पीजीडीएम (आरएम) में संस्कृति खरे को समग्र रूप से प्रथम स्थान हासिल करने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

 प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सुश्री देवांशी (मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन स्ट्रीम), पार्थ अग्रवाल (ऑपरेशंस स्पेशलाइजेशन स्ट्रीम), नितेश शाह (फाइनेंस स्पेशलाइजेशन स्ट्रीम) और अगम मिश्रा (एचआर स्पेशलाइजेशन स्ट्रीम) को विशेष पदक प्रदान किए गए। सभी छात्रों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पीजीडीएम (आईबी) के शाश्वत टंडन को डॉ. सीबी गुप्ता मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि छात्राओं के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए श्रीमती यशोदा जाजू मेमोरियल मेडल कृति सिंह पीजीडीएम (आईबी) को प्रदान किया गया।

 छात्राओं के बीच सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए श्रीमती माधुरी जे. शेठ पुरस्कार आइशा असीजा (पीजीडीएम) और आंचल मित्तल पीजीडीएम (आईबी) को प्रदान किया गया। डॉ. आशुतोष कुमार को जगदीश एन शेठ सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। बिमटेक ने घोषणा की है कि संस्थान की पूर्व छात्रा सुरभि गोयल म्यूनिख रे इंडिया की पहली महिला सीईओ (नामित) बन गई हैं, और एक अन्य पूर्व छात्र, नैनूर देसाई, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में बिजनेस हेड-कॉर्पोरेट बन गए हैं।

 अपने संस्थापक स्वर्गीय बसंत कुमार बिड़ला से प्रेरित होकर बिमटेक पीजीडीएम, पीजीडीएम-इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी), पीजीडीएम-रिटेल मैनेजमेंट (आरएम) और पीजीडीएम-इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) जैसे अभिनव कार्यक्रमों को संचालित करता है। आज संस्थान की छवि एक ऐसे मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के तौर पर है, जहां लोगों को ग्लोबल स्तर पर लीडर के रूप में विकसित किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत