नीलामी उत्सव में 155 आवासीय सम्पत्तियों की हुई ई-नीलामी

० आशा पटेल ० 
जयपुर, । अपने घर का सपना संजोने वाले लोगों को राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से बेहतरीन सौगात दी गई। समाज के हर वर्ग की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आवासन मण्डल की ओर से शुरू किए गए नीलामी उत्सव को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखने को मिला। आवासीय सम्पत्ति की ई-नीलामी राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से आयोजित  नीलामी उत्सव में कुल 155 आवासीय सम्पत्तियों का निस्तारण किया गया। 
जिसके तहत जयपुर वृत्त प्रथम में 54, जयपुर वृत्त द्वितीय में 4, जोधपुर वृत्त प्रथम में 71, जोधपुर वृत्त द्वितीय में 4, कोटा वृत्त में 5, उदयपुर वृत्त में 10 और अलवर वृत्त में 7 आवासीय सम्पत्तियां शामिल हैं। मण्डल को होगी 35.01 करोड़ रुपए की आय  नीलामी उत्सव में ई-नीलामी के तहत कुल 155 आवासीय सम्पत्तियों के निस्तारण से आवासन मण्डल को कुल 35.01 करोड़ रुपए की आय होगी। जिसके तहत जयपुर वृत्त प्रथम से 18.96 करोड़, जयपुर वृत्त द्वितीय से 54.90 लाख, जोधपुर वृत्त प्रथम से 9.31 करोड़, जोधपुर वृत्त द्वितीय से 42.94 लाख, कोटा वृत्त में 56.90 लाख, उदयपुर वृत्त में 1.86 करोड़ और अलवर वृत्त से 3.31 करोड़ की आय आवासन मण्डल को होगी।

आयुक्त आवासन आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर व्यक्ति को अपना घर देने का संकल्प पूरा करने के लिए आवासन मंडल तत्पर है। जिसकी बानगी नीलामी उत्सव में भी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आवासन मण्डल की ओर से इसी तरह की योजनाओं के जरिये आमजन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने घर का सपना पूरा करने का मौका आवासन मंडल की ओर से दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार