डॉ बत्रा'ज़® बालों की समस्या के लिए लेकर आए हैं सबसे उन्नत टारगेटड इलाज : एक्सोजेन

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई- डॉ बत्रा'ज़® हेल्थकेयर एक्सोजेन के लॉन्च के साथ एक अनूठा आविष्कार लेकर आए हैं। महिलाओं तथा पुरुषों के बालों के टारगेटेड उपचार के लिए यह एक्सोसोम-आधारित इलाज है। बालों के आनुवांशिक रूप से झड़ने की समस्या का निराकरण करने के लिए एक्सोसोम-आधारित फॉर्मूलेशन लाया गया है।

200 करोड़ कोशिकाओं के एक दमदार फॉर्मूले का इस्तेमाल करके एक्सोजेन, बालों को पुन: उगाने का एक अत्याधुनिक उन्नत तरीका है। केवल तीन महीनों में ही स्पष्ट परिणाम मिलने का साक्ष्य मिला है। बालों को प्राकृतिक रूप से पुन: उगने के लिए यह स्टेम कोशिकओं को प्रेरित करता है, फॉलिकल्स को पोषण देता है, सिर की त्वचा की सूजन कम करता है और मजबूत व घने बालों के लिए रक्तसंचार को बेहतर बनाता है। 

इस प्रक्रिया के दौरान सिर की त्वचा पर फैक्टर युक्त एक्सोसोम्स को छोड़ा जाता है, जोकि वहां से हटकर बालों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं पर टिक जाता है, गहराई से अवशोषित होकर बालों को बढ़ने तथा हील होने के लिए जरूरी पोषक तत्व पहुंचाना शुरू कर देता है। लॉन्च के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए डॉ. अक्षय बत्रा, वाइस-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ बत्रा'ज़® हेल्थकेयर व ट्राइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (यूके) के पहले भारतीय अध्यक्ष, का कहना है, “एक्सोजने को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। एक्सोसोम-आधारित यह दुनिया का सबसे उन्नत बालों का उपचार है।

 यह टारगेटेड थैरेपी व नया जीवन देने वाली दवा, बालों को फिर से उगाती और फॉलिकल्स को तरोताजा करती है। एक्सोजेन तेजी से अपना काम करता है,जिससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं, भले ही रोगी को बालों के झड़ने की अनुवांशिक समस्या हो। डॉ बत्राज में हम बेहतर से बेहतर उपचार देने और रोगियों को संतोषजनक परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड