राजस्थान चैंबर में इंडस्ट्रीज के मेंबर्स हेतु जेम पोर्टल पर हुआ इंटरेक्टिव सेशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने सदस्यों एवं विभिन्न इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के मेंबर्स के लिए जेम पोर्टल विषय पर एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया। संबोधित करते हुए राजस्थान जेम पोर्टल की प्रतिनिधि श्रीमती ईशा महाजन ने जेम पोर्टल में एमएसएमई की भागीदारी विषय पर प्रेजेंटेशन प्रदान किया और इसका अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया ।
 दिल्ली में आयोजित होने वाले स्टार्टअप महाकुंभ के चौथे संस्करण के बारे में सदस्यों को जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर महाकुम्भ की प्रतिनिधि श्रीमती अल्का सचदेवा ने बताया की 28 से 30 जून के मध्य दिल्ली में स्टार्टअप महाकुम्भ आयोजित होगा इस हेतु उन्होनें सदस्यों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया ।
इस अवसर राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ के एल जैन ने कहा कि राजस्थान चैंबर अपने सदस्यों और राज्य के औद्योगिक विकास के प्रति सजग है तथा इस प्रकार के अवेयरनेस और इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। इस में चेंबर के सदस्यों, चैंबर की यंग वूमेन एंटरप्रेन्योर की सदस्यों एवं इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों एवं गण मान्य अतिथियों ने भाग लेकर सत्र में जेम पोर्टल से जुड़ी जानकारियों से रुबरु हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास