केन्द्र सरकार में अजयमेरु प्रेस क्लब के दो मानद सदस्य शामिल

० आशा पटेल ० 
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नवगठित भाजपानीत एनडीए सरकार में अजयमेरु प्रेस क्लब के दो मानद सदस्य भी शामिल किए गए हैं । अपने तीसरे कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी ने भूपेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री और भागीरथ चौधरी को राज्यमंत्री बनाया है । भूपेन्द्र यादव और भागीरथ चौधरी दोनों ही अजयमेरु प्रेस क्लब के मानद सदस्य हैं ।  इस खबर से अजयमेरु प्रेस क्लब का प्रत्येक सदस्य स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।

अजयमेरु प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुंजल और महासचिव एस एन जाला सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस खबर के आते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है। साथ ही उनकी ओर से दोनों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास