एमसीयू के समाचार पत्र 'माध्यम' का हुआ विमोचन

0 योगेश भट्ट ०  
रीवा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में प्रायोगिक समाचार पत्र 'माध्यम' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर वरिष्ठ पत्रकार और संपादक प्रदीप कुमार ने प्रायोगिक समाचार पत्र 'माध्यम' का विमोचन करते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता काफी जटिल हो गई है जिसका प्रमुख कारण गैर अनुभवी लोगों की मौजूदगी है अनुभवहीन पत्रकारों ने पत्रकारिता को दिशाहीन कर दिया है। यह सत्य है कि पत्रकार के पास काफी चुनौतिया रहती हैं बावजूद इसके वह समाजसेवा के लिए संघर्ष कर रहा है। 

वर्तमान में राजनीति और जर्नलिज्म का कोई पैमाना नहीं है इसलिए नैतिक पत्रकारिता का पतन हो रहा है। साथ ही उन्होंने बेहतर शिक्षा एवं प्रबंधन पर अकादमिक प्रभारी डॉ. सूर्य प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि डॉ सूर्य प्रकाश काफी अनुभवी और वरिष्ठ हैं निश्चित ही इसका लाभ इस परिसर के विद्यार्थियों को मिलेगा। अकादमिक प्रभारी डॉ सूर्य प्रकाश ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के प्रयास की तारीफ करते हुए उन्होंने वर्तमान में मीडिया हो रहे नवाचारों को जानने और सीखने हेतु सदैव ‌तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।

 माध्यम सामाचार का यह अंक विश्वविद्यालय में आयोजित हुए सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम प्रतिभा 2024 पर आधारित है। जिसे एमए पत्रकारिता के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मीडिया शिक्षक कपिल देव प्रजापति के मार्गदर्शन में तैयार किया है। इस प्रायोगिक समाचार पत्र को बारकोड से स्कैन कर ई-पेपर के रूप में पढा जा सकता है। ‌इस कार्यक्रम में डॉ विनोद दुबे, हर्ष तोमर, नीरज तिवारी सहित एमए-जर्नलिज्म द्वितीय सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कपिल देव प्रजापति ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा