राजस्थान में किए जाने वाले सभी कार्यों के लिए बेसिक शेड्यूल आॅफ रेट्स तय

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान आवासन मंडल की ओर से प्रदेश भर में किए जाने वाले सभी कार्यों के लिए एकीकृत बेसिक शेड्यूल आॅफ रेट्स यानी BSR-2024 तय कर दी गई हैं। इस BSR-2024 का विमोचन राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष टी. रविकांत के द्वारा किया गया। अब तक राजस्थान आवासन मंडल द्वारा RHB BSR-2013 पर कार्य करवाए जा रहे थे। अब बाजार दरें बढ़ने के कारण मंडल द्वारा RHB BSR 2024 को 1 जुलाई से प्रदेशभर में लागू किया जावेगा।
राजस्थान आवासन मंडल की ओर से तय की गई BSR के तहत बिल्डिंग वर्क्स , सेनिटरी वर्क्स , इलेक्ट्रिक वर्क्स , लिफ्ट वर्क्स , हाॅर्टिकल्चर वर्क्स , रोड वर्क्स और अन्य विविध कार्य करवाए जाएंगे। BSR 2024 की दरें बाजार दरों के अनुसार ही तय की गई हैं। आवासन मंडल की ओर से करवाए जाने वाले कई कार्यों के लिए अब तक मार्केट रेट्स पर निर्भरता बनी रहती है। लेकिन BSR के तय होने से अब ये निर्भरता खत्म होगी और सभी कार्य इन्हीं रेट्स के हिसाब से करवाए जा सकेंगे।

राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष टी. रविकांत ने कहा कि जिस तेजी से मंडल की ओर से आमजन को आवास उपलब्ध करवाए जाने का कार्य किया जा रहा है। उसे देखते हुए इन कार्यों में समरूपता और सुगमता लाने के लिए BSR तय किया जाना जरूरी है। ऐसे में इन बीएसआर से मंडल की ओर से करवाए जाने वाले सभी कार्यों में भी इसी व्यवस्था के तहत बेहतर से बेहतर और समयबद्ध रूप से कार्य होने की उम्मीद की जाती है।

इस मौके पर आवासन आयुक्त  इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आवासन मंडल की ओर से तय किए गए BSR सभी अभियंताओं और अधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आवासन मंडल की टीम आगे भी इसी तरह सकारात्मक परिणाम सामने लाती रहेगी। आवासन मंडल के चीफ इंजीनियर  अमित अग्रवाल ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए बीएसआर का तय किया जाना बेहद जरूरी होता है। चूंकि ये पूरे मार्केट का एनालिसिस होता है, ऐसे में आगे आने वाले कार्यों में और बेहतर गुणवत्ता के लिए BSR तय किए जाने का परिणाम भी दिखने लगेगा।

इस अवसर पर सचिव डा॰ अनिल पालीवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता तृतीय हंसराज दुपगा,अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रथम  प्रतीक श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर ,उप आवासन आयुक्त तृतीय  संजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार