संकल्प फाउंडेशन ने नारदपुरा स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग और अन्य सामान भेंट किए

० आशा पटेल ० 
जयपुर । संकल्प फाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय नारदपुरा, जमवारामगढ़ में स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को स्कूल बैग,एक दर्जन कोपी, ड्राइंग बाक्स, बाल पेन, पेंसिल,रबर तथा शार्पनर भेंट किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल माया मीणा द्वारा आगंतुकों चन्द्र शेखर दुबे, संजय शांडिल्य, सरपंच  राजेन्द्र बुनकर, एडवोकेट मीनार्क जैन, शिबु अब्राहम, समाज सेवी  तेजवीर सिंह, नवनीत दुबे, विश्वदीप सिंह, समाज सेवी  बाबूलाल मीणा एवम चन्द्र कांता का तिलक लगाकर तथा स्कूल स्टाफ द्बारा साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया ।
स्कूल के बच्चों की सेवा का अवसर प्रदान किए जाने हेतु संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष दुबे द्बारा स्कूल स्टाफ विशेषत  मदन शर्मा का आभार प्रकट किया गया।  संजय शांडिल्य, सरपंच बुनकर, एडवोकेट मीनार्क जैन, शिबू अब्राहम, बाबूलाल मीणा, तेजवीर सिंह, विश्वदीप सिंह तथा नवनीत द्बारा भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। अन्त में  मदन शर्मा द्बारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार