अमेरिका की कांसुल जनरल ने मिल्क मंत्रा का दौरा किया

० योगेश भट्ट ० 
भुवनेश्वर : अमेरिका की कांसुल जनरल जेनिफर लार्सन, अपनी टीम के साथ मिल्क मंत्रा मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने मिल्क मंत्रा के संस्थापकों श्रीकुमार मिश्र और रश्मा मिश्र से मिलकर ओडिशा में मिल्क मंत्रा की स्थापना की उनकी अनूठी उद्यमिता यात्रा के बारे में जाना। यह उल्लेखनीय है कि मिल्क मंत्रा ने 2020 में अमेरिका के डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से 10 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी, जिसका उपयोग पुरी में एक नया संयंत्र बनाने के लिए किया जा रहा है।

 यह संयंत्र पूरा होने के करीब है और मिल्क मंत्रा के प्रभाव को और बढ़ाएगा, जिसमें रोजगार सृजन से लेकर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और मिल्की मू के उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार शामिल है। इस बीच, संस्थापक श्रीकुमार मिश्र ने 'आर्ना' नामक अपने अगले उद्यम की शुरुआत की है, जो एआई + डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस क्षेत्र में काम करेगा, जबकि वे मिल्क मंत्रा के बोर्ड में बने रहेंगे। 

कंपनी का प्रबंधन सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक रश्मा मिश्र और एक पेशेवर प्रबंधन टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कैलाश गहिर CEO और प्रदीप्ता जेना CFO के रूप में शामिल हैं। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में आर्थिक प्रमुख फ्रैंक टालूटो, वाणिज्यिक प्रमुख राघवण श्रीनिवासन, राजनीतिक सलाहकार श्रीमाली करी, आर्थिक सलाहकार सिबा प्रसाद त्रिपाठी, और वाणिज्यिक सलाहकार सुनील कुमार शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत