श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में ‘गोविंदा आला रे’ जन्माष्टमी पर हुआ नंदलाल का भव्य स्वागत

० आशा पटेल ० 
जयपुर - श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में ‘गोविंदा आला रे’ जन्माष्टमी पर हुआ नंदलाल का भव्य स्वागत जिस नाम में दिव्य और विस्मृत करने वाला आकर्षण है और जो अनंत काल से जन के मानस पर छाया है, उस मोहक, चंचल ‘कृष्ण’ का आगमन हो चुका है और पूरी प्रकृति नंदलाल का स्वागत करने के लिए आतुर हो गई है| जगद्गुरु कृष्ण का अवतरण हो चुका है और पूरा गुप्त वृन्दावन जयपुर उन्ही की लीलाओं का गुणगान कर रहा है और उन्ही के प्रेम वात्सल्य में भाव विभोर हो रहा है| श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में भी जन्माष्टमी पर यशोदानंदन का भव्य अभिनन्दन किया गया, मंगला आरती के साथ ही मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत हो गई जो मध्यरात्री को नंदलाला के महाभिषेक और महाआरती के साथ संपन्न हुआ|
मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया की श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में भगवान् कृष्ण का स्वागत बहुत ही धूम धाम से किया गया, भगवान् ने सुनहरी रेशम की पौशाक धारण की, उन्हें 108 प्रकार के राज भोग अर्पित किये गए इसके साथ ही हर अभिषेक के बाद मिष्ठान और माखन मिसरी का भोग लगाया गया| उन्हें चन्दन के तेल से पंचामृत स्नान करवाया गया, इसके साथ ही फलों, फूलों और औषधियों से उनका अभिषेक किया गया| उनके श्रृंगार के लिए दक्षिण भारत और बंगलुरु से विशेष प्रकार के चमेली, जूही, कमल, मोगरा और गेंदा के फूल मंगवाए गए|

जन्माष्टमी पर श्री श्री कृष्ण बलराम ने विशेष आभूषण धारण किये जो की महाराष्ट्र के कारीगरों ने तैयार किये थे| मध्यरात्री यशोदानंदन का अभिषेक हुआ जिसमे पूरे जयपुर से लाखों श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया| उन्होंने कहा की यह पर्व श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में मनाया जाने वाला साल का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक उत्सव है जिसे इस वर्ष भी बड़ी ही भव्यता के साथ मनाया गया | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार