रीड एंड लीड फाऊंडेशन का घर घर तिरंगा,हर घर किताब अभियान

० संवाददाता द्वारा ० 
औरंगाबाद - तिरंगा फहराने के लिए जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें अवसर प्रदान किया इन के बारे में भी जानना जरूरी है. रीड एंड लीड फाउंडेशन के अध्यक्ष मिर्जा अब्दुल कय्युम नदवी ने छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मरियम मिर्जा मोहल्ला बाल पुस्तकालय मे 08 अगस्त भारत छोड़ो दिवस, 09 अगस्त क्रांति दिवस के साथ साथ बायजीपुरा इलाके में लाइब्रेरी के सदस्यों और अल हुदा उर्दू हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा मोहल्ले में रैली निकाली गई, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तकों का अध्ययन और 550 किताबों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों पर सय्यद नासिर (आंध्रप्रदेश) द्वारा प्रस्तुत स्टिकर वितरण किये गये.
जिस में "तालीमी इंकलाब साप्ताहिक का स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाशित विशेष अंक,दिल्ली से प्रकाशित बच्चों के मासिक" बच्चों की दुनिया," " उमंग," उर्दू दुनिया" शामिल हैं. यह उपक्रम 08 अगस्त से 15 तक अगस्त तक मरियम मिर्जा मोहल्ला बाल पुस्तकालय के अंतर्गत चलने वाले सभी पुस्तकालय में चलाया जाएगा. शहर 35 मोहल्लों, स्कूलों, मस्जिदों में यह बाल पुस्तकालय चलते हैं जिस से 17500 बच्चे जुड़े हुए हैं.. रैली में अल हुदा उर्दू हाई स्कूल की मुख्याध्यापिका शेख नर्गीस, सय्यदा नसरीन कादरी व अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली