उत्साह के साथ मनाई गई महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय की जयंती

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय की 113वीं जयंती जयपुर में मनाई गई। राम निवास बाग में जयपुर के पूर्व महाराजा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय की कार्यकारी ट्रस्टी, श्रीमती रमा दत्त और संग्रहालय के निदेशक वैभव चौहान उपस्थित थे। सिटी पैलेस और एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय के अधिकारियों और स्टाफ ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर श्रीमती रमा दत्त ने कहा कि महाराजा मान सिंह मॉर्डन जयपुर के निर्माता थे। जयपुर में बड़ी संख्या में कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, चौड़ी सड़कें, सिटी स्टेडियम आदि सभी उनके समय में और उनकी पहल पर बनाए गए थे। वे राजस्थान के पहले राजप्रमुख भी थे।

 अशोक क्लब में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों ने महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महाराज नरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल के. के. सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान 10 जैक राइफल्स के आर्मी बैंड ने भी प्रस्तुति दी। बैंड का संचालन, नायब सूबेदार तलविंदर सिंह ने किया।  वहीं सिटी पैलेस और संग्रहालय में बड़ी संख्या में आगंतुकों ने भी सर्वतोभद्र चौक पर महाराजा की तस्वीर के सामने पुष्पांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत