हिन्दी पूजन के साथ शुरू हुआ मातृभाषा का हिन्दी महोत्सव 2024

० इरफ़ान राही ० 
नई दिल्ली। माह सितम्बर को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी महोत्सव के रूप में मनाता है, इस कड़ी में संस्थान की दिल्ली इकाई ने गाज़ियाबाद में हिन्दी पूजन कर हिन्दी महोत्सव 2024 का आरंभ किया। हिन्दी पूजन में संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भावना शर्मा व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चावला के साथ मनोज कामदेव, नीलम नील, कु. रजनी, मनीष झा, अभिमन्यु भी मौजूद रहे। आलम और कुणाल ने कार्य व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम में काव्य - लघुकथा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें मनोज कामदेव ने दोहे सुनाए, नीलम नील ने माँ हिंदी पर गीत व हाइकु, गिरीश चावला ने लघुकथा का पाठ किया। साथ ही अतिथियों ने संस्थान के मुखपत्र मासिक साहित्य ग्राम समाचार पत्र का लोकार्पण किया। कहानीकार भावना शर्मा ने हिन्दी के महत्त्व को बताते हुए हिन्दी महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार