प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2024 : शिक्षकों को माला माथुर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर । थार सर्वोदय संस्थान,सिम्पली जयपुर और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शिक्षकों के सम्मान में प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2024 के तेहरवें संस्करण का आयोजन जवाहर कला केंद्र में किया गया । कार्यक्रम के आयोजक सोमेंद्र हर्ष और अंशु हर्ष ने बताया की इस वर्ष कुछ ऐसे शिक्षकों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने अपना जीवन नयी पीढ़ी को ज्ञान देने मे समर्पित किया।
माला माथुर मेमोरियल "लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन" शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है। इस वर्ग में डॉ जसबीर जैन, प्रोफ़ेसर डॉ पवन सुराणा, डॉ दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, श्रीमती रूप कौल, श्रीमती उदय मिर्धा और श्री पंचशील जैन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया । इस सम्मान समारोह में राजस्थान के करीब 8 शहरों - जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, उदयपुर, पाली, कोटा एवं जालोर से 111 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके आलावा दिल्ली , लखनऊ , जम्मू और कश्मीर, देहरादून से करीब 41 शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।
समारोह में ज्योति खंडेलवाल, शिल्पा गोलेचा, अंशुल जैन ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों के इस सम्मान समारोह को सराहा और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा शिक्षकों का काम न केवल ज्ञान को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने में भी मदद करता है। कार्यक्रम में एम जी डी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने गुरु अष्ठकम की प्रस्तुति दी । पारुल सोनी ने मुरली की धुन पर सोलो परफॉर्मेंस दी,राजस्थानी फोक डांस की प्रस्तुति आई आई एस की सिमरन अग्रवाल व समूह ने दी । अंत में प्रतिभा राठौड़ ने राजस्थानी लोक नृत्य घूमर की प्रस्तुति दी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार