अभियान 40 आईएएस कराएगा 200 विद्यार्थियों को निशुल्क UPSC की तैयारी

० आशा पटेल ० 
पटना। 'गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन' द्वारा संचालित 'अभियान 40 आईएएस' राज्यभर से चुने हुए 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क यूपीएससी की तैयारी कराएगा। इन सभी चयनित विद्यार्थियों को रहने के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें उचित शैक्षणिक माहौल मिल सके। यह जानकारी आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जीबीआरडीएफ के सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 24 नवम्बर को राज्यभर में मेगा सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।

इस मौके पर बीपीएससी के पूर्व सदस्य प्रो.डीएन शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 23 सितम्बर से 26 अक्टूबर के बीच रजिस्ट्रेशन करा लेना होगा। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलास कुमार ने बताया कि अभियान-40 (आईएएस) की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पिछले 11 वर्षों से सिविल सर्विसेज की निःशुल्क तैयारी करायी जा रही है। अभी तक यहां से 1000 से अधिक विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

 वर्तमान में इस फाउंडेशन के द्वारा पटना, लखनऊ, दिल्ली एवं जयपुर में छह जगहों पर अभियान - 40 (आईएएस) के नाम से कक्षाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रासबिहारी सिंह, बीपीएससी के पूर्व सदस्य प्रो. डीएन शर्मा, प्रो. आरएन दिवाकर एवं फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलास कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत