भरतनाट्यम नृत्यांगना मिशिका निश्चिंतम एकेडमी द्वारा सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - निश्चिंतम डांस एंड म्यूजिक एकेडमी के तत्वाधान में दिल्ली तमिल संगम सभागार में डॉ आचार्या तृप्ति कालरा की शिष्या मिशिका गुप्ता ने अंग्रेत्रम नृत्य प्रस्तुत किया। बाल भारती स्कूल द्वारका दसवीं कक्षा की छात्रा मिशिका द्वारा दक्षिण भारतीय क्लासिकल डांस भरतनाट्यम की विभिन्न शाखाओं की तर्ज पर डेढ़ घंटा नृत्य करते हुए उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। 

इस कार्यक्रम की मुख्यतिथि कुचीपुड़ी नृत्यांगना मीनू ठाकुर, विशिष्ठ अतिथि डॉ. मनोज (सांस्कृतिक सचिव -शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार), विदूषी रत्ना लहरी, आर. मुकंदन -सचिव दिल्ली तमिल संगम, हरमीत सिंह तथा लेखक प्रो. एस.एस. डोगरा ने प्रतिभावान मिशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंग्रेत्रम का समापन आचार्या तृप्ति कालरा द्वारा मिशिका के अभिभावक रुचिका गुप्ता एवम नीरज गुप्ता के समक्ष प्रशस्ति प्रदान सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुमिरन तथा निहारिका ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली