नन्हे पार्क में इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - श्री श्यामा श्याम मस्ताना मंडल, नन्हें पार्क,उत्तम नगर की संस्था द्वारा इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। भव्य श्री राम शोभा एवम मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र के नर नारियों ने हिस्सा लिया तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमे वृंदावन के कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री एवम आचार्य प्रमोद दास महाराज ने लोगों को राम कथा सुनाया। श्रीमद्भागवत कथा हवन समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देश के जाने माने कलाकारों द्वारा भजनों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ये सभी कार्यक्रम नन्हें पार्क, मटियाला बिंदापुर रोड, उत्तम नगर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा वेद प्रकाश टंडन, पूर्व निगम पार्षद रमेश मटियाला,महिला प्रधान कांता तोमर एवम प्रधान संतोष गुप्ता सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में योगदान दिया। भजन गायकों में निकुंज कामराज एवम आरुषि गंभीर दिल्ली,आयुष सोमानी , जयपुर, विक्की मस्ताना के मंच संचालन में दिल्ली की प्राची गोयल कलाकारों ने गायन में चार चांद लगा दिए।

समापन समारोह केअवसर पर ज्योति प्रचंड के बाद समाज सेवी, जनप्रतिनिध, पालम गांव निवासी, राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी को संस्था के प्रधान संतोष गुप्ता तथा पूर्व निगम पार्षद रमेश मटियाला एवम सभी सदस्य प्रमोद गोयल ने सम्मान स्वागत किया। इस अवसर पर सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से जहां हम सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर होते हैं वहीं अपने ईष्ट देवताओं को याद कर उनके पद चिन्हों चलने का प्रयास करते हैं जिससे सेवा की भावना जागृत होती है और देश का कल्याण होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत