मुख्यमंत्री शर्मा का टोक्यो में हुए ज़ोरदार स्वागत

० आशा पटेल ० 
टोक्यो । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सिओल से जापान की राजधानी टोक्यो पंहुचने पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश संयोजक व ज्वैलर असोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला व यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन के चैयरमेन नवीन सोँखियां के संयुक्त नेतृत्व में प्रवासी राजस्थानियों ने ज़ोरदार गर्मजोशी से अभिनंदन किया। राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि आपणों अग्रणी राजस्थान के तहत दिसंबर में होने वाली राजस्थान राईजिंग मीट हेतु जापान में रह रहे भारतीय व राजस्थानी प्रवासियों में उत्साह है और बड़ी संख्या में निवेशक जापान में होने वाली रोड़ शो में जुड़ेंगे ।
मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डा.प्रेमचंद बैरवा व अन्य प्रतिनिधि मंडल का भी तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ राजस्थान के संयोजक राजू मंगोड़ीवाला,जापान राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवीन सौंखियां,गारमेन्ट्स एक्सपोर्टर ज्ञान प्रकाश मित्तल, इण्डस्ट्रियलिस्ट कौशल शर्मा,संगीता शर्मा ,श्रीकांत बड़वे,किरण शाह व किशोर तिलवानी सहित दर्जनों व्यवसायियों व प्रवासी बंधुओं की उपस्थिति रही।
जापान से जुड़े राजस्थानी प्रवासी व यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन के चैयरमेन नवीन सोखिंयां ने बताया कि कोरोना काल के समय भी टीम ने वर्चुअल रूप से जुड़कर मानवीयता की इस विषम परिस्थिति में सहयोग किया था और आज जब राजस्थान में विकास की डोर आगे बढ़ रही है तो जापान में रह रहे निवेशकों का साथ भी राजस्थान सरकार के साथ मिल कर उसकी ताक़त से जुड़ने को आतुर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड