जयपुर : फिल्म 'युध्रा' का प्रमोशन करने पहुंचे सिद्धांत चतुर्वेदी,मालविका मोहनन,राघव जुयाल

० आशा पटेल ० 
जयपुर : एक्सेल एंटरटेनमेंट की फ़िल्म 'युध्रा' की रिलीज़ की तारीख नज़दीक आ गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच जिज्ञासा और अपेक्षाएं पैदा कर दी हैं, और इसके गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन, और राघव जुयाल जयपुर पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट्स, मीडिया पर्सनल्स से मुलाकात की और राजस्थानी शाही थाली का स्वाद भी लिया। इस प्रमोशन इवेंट ने फिल्म की रिलीज़ के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली 'युध्रा' का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और इसकी कहानी फरहान अख्तर और श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'युध्रा' का किरदार निभाया है, जो बदला लेने का जुनून रखता है। वहीं, मालविका मोहनन ने निखत का किरदार निभाया है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई लाती है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 'युध्रा' में सिद्धांत और मालविका के साथ गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल जैसे बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर्स भी नजर आएंगे, जो इस एक्शन ड्रामा को और भी आकर्षक बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार