राजस्थान पर्यटन को मिला सोशल मीडिया डिजिटल प्रमोशन कैटेगिरी में बेस्ट अवॉर्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इंडियन एसोसिशऩ ऑफ टूअर ऑपरेटर्स ( आईएटीओ) का 39 वां वार्षिक अधिवेशन भोपाल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में राजस्थान पर्यटन को बेस्ट डिजिटल मार्केटिंग, राजस्थान स्टेट कैटेगिरी में अवॉर्ड प्रदान किया गया। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) सुमिता सरोज को यह अवार्ड आईएटीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मेहरा द्वारा प्रदान किया गया।

रिसर्जेन्ट इंडिया इनबाउण्ड थीम पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के दौरान संयुक्त निदेशक (फेयर एण्ड फेस्टिवल) पुनीता सिंह द्वारा राजस्थान पर्यटन पर एक समग्र प्रस्तुतिकरण दिया गया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ( मार्केटिंग व सोशल मीडिया) दलीप सिंह राठौड़ का कहना है कि राजस्थान को सोशल मीडिया व डिजिटल प्रमोशन कैटेगिरी में बेस्ट अवॉर्ड मिलना दर्शाता है कि राजस्थान पर्यटन लगातार नवाचार करते हुए सोशल व डिजिटल मीडिया के जरिए दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली