सीएमए जयपुर चैप्टर आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा झालाना स्थित संस्थान परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चैप्टर के चेयरमैन सीएमए डा. दीपक कुमार खण्डेलवाल ने सभी आगन्तुकों का अभिवादन किया। समारोह में मुख्य अतिथि गोविन्द देव व्यास, सेवानिवृत राजस्थान राज्य लेखा सेवा अधिकारी व सीएमए राकेश यादव, सैक्रेटरी, एनआईआरसी ने सीएमए फाइनल परीक्षा में उर्तीण हुए 112 विद्यार्थियों को प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में सीएमए की परीक्षा उर्तीण कर देशभर के 8 राज्यों से आये 112 प्रतिभागियों के लिए आयोजित प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक ज्ञान और उद्योगों में सीएमए की भूमिका के बारे में वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रुप डिसकशन, पीपीटी प्रजेन्टेशन व मॉक इन्टरव्यू आदि प्रोग्रामों का भी आयोजन किया गया | दीक्षांत समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालो को गोल्ड व सिलवर मेडल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चैप्टर के सीनियर मेम्बर स्वर्गीय सीएमए के.जी. गोयल और स्वर्गीय सीएमए के.सी. गुप्ता के परिजनों की और से फाइनल व इन्टरमीडिएट परीक्षा में जयपुर से प्रथम तीन ऑल इण्डिया रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी स्मृति में नकद पुरष्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में चैप्टर मैनेजमेंट कमेटी की सेक्रेटरी सीएमए पूर्णिमा गोयल, जॉइंट सैक्रेटरी सीएमए दीप्तांशू पारीक, कोषाध्यक्ष सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक, कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द शर्मा व कोचिंग निदेशक सीएमए पी.डी. अग्रवाल आदि उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा