दक्षिण भारत के ग्रामीण अंचलों में रणबीर सिंह सोलंकी का स्वागत

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - पश्चिमी दिल्ली के पालम विधानसभा तथा दिल्ली गांव देहात की समस्याओं को उजागर करने एवम सरकार तक उनकी आवाज को पहुंचाने वाले रणबीर सिंह सोलंकी को उनके कार्यों को देखते हुए दक्षिण भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने स्वागत किया। अपने कई दिन के दक्षिण भारत का दौरा करते हुए कर्नाटक राज्य के बिदर लोकसभा एवम बसावाकल्याण विधानसभा के अंतर्गत किसान बसव राज बिरादर तथा उनकी धर्मपत्नी ललिता बिरादर ने रणबीर सिंह सोलंकी एवम उनकी पत्नी प्रेमवती सोलंकी को महात्मा विश्वगुरु बसवेश्वर की प्रतिमा एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इन लोगों के साथ बसाव कल्याण ताल्लुक के बीजेपी तालुका अध्यक्ष शिवपुत्र गोरकर तथा समाज सेवी बसवराज गुरु डे एवम महादेव चिंचाले गजानन भाल के लोगों ने रणबीर सिंह के भव्य एवम गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योगपति शरण रेड्डी, हमनाबाद एवम किसान भाई बसवा राज ने कहा कि  रणबीर सिंह सोलंकी अपने क्षेत्र के जाने माने ऐसे समाज सेवी है

 जिन्होंने हमेशा असहाय एवम निर्बल लोगों के हक की लड़ाइयां लड़ी है। हमे अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर युवा अभिषेक बिरादर एवम इनके सहयोगियों भी उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। रणबीर सिंह सोलंकी चेयरमेन (फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट वेलफेयर फोरम) व राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्रीय युवा चेतना मंच भारत) ने बिदर्व वासियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत