दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टी सिंधी समाज को भी उम्मीदवार बनाए : अंजलि तुलस्यानी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। सिंधी गुलिस्तान सिंधी समाज के समाचार पत्र ने सिंधु भवन, राजेंद्र नगर में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिंधी समाज की राजनीति में भागीदारी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें दिल्ली के सिंधी समाज की 20 से अधिक संस्थाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सिंधी गुलिस्तान की संपादिका अंजलि तुलस्यानी ने बताया अब सिंधी समाज राजनीति में अपनी भागीदारी चाहती है। उन्होंने कहा दिल्ली में ऐसे 10 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां पर सिंधी समाज के समर्थन बगैर किसी भी उम्मीदवार को जीतना कठिन है। इसलिए हम आज दिल्ली के प्रमुख सिंधी समाज के संस्थाओं की आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिंधी समाज की राजनीति में भागीदारी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया।

चर्चा उपरांत सभी संस्थाओं ने एकमत के साथ निर्णय लिया इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी ने सिंधी समाज के किसी को भी उम्मीदवार बनाया तो दिल्ली के समस्त सिंधी समाज अपनी राजनीतिक विचार धारा को छोड़ते हुए उस सिंधी समाज के उम्मीदवार का वोट सहित तन, मन और धन से साथ देंगे। इस अवसर पर अंजलि तुलस्यानी, सिंधी गुलिस्तां, दिल्ली सहित कन्हैया आहूजा सेंट्रल सिंधी पंचायत, टेकन छाबरा सेंट्रल सिंधी पंचायत, जितिन राजपूत / 

नरेंद्र मसनद सिंधी नवजीवन सभा, विजय इसरानी प्रगतिशील सिंधी समाज, मनोहर बलवानी जागृति सभा, मोहन आहूजा सेंट्रल सिंधी महापंचायत, मनोज सिंधी, दिल्ली सिंधी युवा समाज, राजेश मूरजानी / महेश मूरजानी / कल्पना लूथरा / मिक्की सचदेवा पूज्य सेंट्रल सिंधी समाज, सुनील मामतानी जनकपुरी, जगदीश नागरानी / नरेश कुमार बेलानी / किशन झुरानी / कमल टेकचंदानी / नीलम मैंशरमाणी / मनोहर रंगवानी सिंधु समाज, नितिन कालरा बीजेपी प्रकोष्ट उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार