घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा हेतु कार्यशाला का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था, रूवा द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना अशोक नगर, जयपुर ने जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कठपुतली नगर कच्ची बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी के साथ मिलकर महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्र की परामर्शदात्रीया शिमला गुप्ता व रितुबाला कुमावत द्वारा उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में बताते हुए इसकी रोकथाम हेतु महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के द्वारा की जाने वाली मदद के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा पीड़ित महिलाओं को निशुल्क काउंसलिंग, मेडिकल, अल्पावास गृह, बच्चे दिलवाना,पुलिस कार्यवाही एवं विधिक सहायता आदि दिलवाई जाती है। महिला घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनो के बारे में बताते हुए घरेलू हिंसा से महिला सुरक्षा अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर परामर्श लेने की जानकारी दी, जिससे समस्या को जटिल होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम में साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताएं।
महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा को रोककर तनाव मुक्त हो सकती है तथा आत्मविश्वास प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सकती है। साथ ही महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा जैसे महिलाओं की शिक्षा,कन्या भ्रूण हत्या, छेड़छाड़, बाल विवाह, कार्यस्थल पर उत्पीडन, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा महिलाओं की समस्याओं को गोपनीय रखा जाता है। 
उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा आने वाली महिला की समस्या को धैर्य पूर्वक सुनकर परामर्श के द्वारा तथा संबंधित पक्ष को केंद्र पर बुलाकर उनकी समझाइश कर उनकी समस्या का निवारण किया जाता है तथा उनका जीवन वापस खुशहाल बनाया जाता है। महिलाओं की सहमति से ही कार्यवाही की जाती है, जिससे महिला के प्रति समाज में सकारात्मक एवं सुरक्षात्मक वातावरण बन सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड