हुडको से आरटीडीसी ने किया 415 करोड़ का करार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी तथा शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में राजस्थान पर्यटन विकास निगम और हुडको की ओर से आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा एवं हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर के मध्य 415 करोड़ रुपये के ऋण हेतु एमओयू का आदान प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हुडको से 9.12% की ब्याज दर पर 415 करोड़ रुपये के लोन का एमओयू आदान प्रदान किया गया है। राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं पर अभी बहुत काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि हुडको के साथ हुए एमओयू से पर्यटन विकास के लिए वित्तीय संबल मिलेगा। राजस्थान में पर्यटन विकास और गति मिलेगी।
दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन विकसित भारत बनाने का है। इसी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकसित राजस्थान बनाने का विजन है। जिसमें पर्यटन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी डबल इंजन की सरकार है केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार प्रदेश का विकास करेगी,पर्यटन का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थलों, स्मारकों,नये डेस्टीनेशन्स को और अच्छा बनाने के लिए कार्य किये जाएंगे। राजस्थान आने वाले पर्यटकों का अनुभव शानदार हो इसके लिए हमारा प्रयास होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राईजिंग राजस्थान हमारे लिए एक बेहतर अवसर है। पर्यटन की दिशा में हम बहुत आगे बढ़ने वाले हैं। राईजिंग राजस्थान से पर्यटन के क्षेत्र में नए निवेश होगा तथा राजस्थान को ​पर्यटन क्षेत्र में नई उचाईयों पर ले जाने के प्रयास सार्थक होंगे। हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर इस अवसर पर कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास के बेहतरीन काम हो रहे हैं। राजस्थान में सड़कों और आधारभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन विकास के बहुत अच्छे कार्य हो रहें हैं। उन्होंने ​कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशों पर आगे बढ़ते हुए आज एमओयू हुआ इससे राजस्थान में पर्यटन का तेजी से विकास होगा। 

आरटीडीसी होटल के नवीनीकरण के कार्य तथा पर्यटक स्थलों और पर्यटन के क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं का विकास महत्वपर्ण है। उन्होंने कहा कि ऋण स्थगन अवधि 2 वर्ष की होगी, इसके बाद मूल राशि का पुनर्भुगतान शुरू होगा। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक वित्त धीरज सिसोदिया, पर्यटन विभाग की वित्तीय सलाहकार गार्गी सिंह, उपनिदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड