पल्लवी सोलंकी ने पालम की पहली महिला जज बनकर पूरे देश में नाम किया रौशन - चौ० सुरेन्द्र सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - पालम गांव शिव मंदिर धर्मशाला में पालम बारह की संयुक्त पंचायत हुई, जिसमें पालम गांव की बेटी पल्लवी सोलंकी सुपुत्री मुकेश सोलंकी का सिविल जज में सलेक्शन होने पर पालम बारह की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि पालम गांव और देश के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है। आज हमारे गांव समाज की एक बेटी देश की न्यायिक सेवा में चयनित होकर लोगों को न्याय देने का काम करने जा रही है। पूरे परिवार और समाज को बेटी की इस सफलता पर गर्व है।
पालम 360 उत्तर भारत की सबसे बड़ी खाप पंचायत है, हमने हमेशा अपने परिवारों में लड़के और लड़कियों को बराबर माना है और उन्हें शिक्षा, सरकारी सेवा से लेकर खेल के मैदान तक हर जगह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। हमने युवाओं को समाज की जड़ों से जोड़ने और जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने का काम किया है। आज जिस तरह पालम की बेटी ने न्यायिक सेवा में अपने प्रतिभा के बल पर सलेक्शन लेकर पूरे गांव, समाज और देश का नाम रोशन किया है, वह अन्य युवाओं और बच्चियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम पालम 360 की ओर से पल्लवी और उनके पूरे परिवार को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
चौधरी सोलंकी ने कहा कि पालम 360 हमेशा गांव देहात, समाज और देश को मजबूत करने और सामुहिक तरक्की के लिए सबको एकजुट करने का काम करती रही है। हमें गर्व है कि हम अपनी सदियों पुरानी गौरवशाली परंपरा को न केवल सहेज कर रखने में कामयाब हैं, बल्कि समय के हिसाब से उसमें परिवर्तन करके विकास की मुख्य धारा से जोड़े रहने का भी काम कर रहे हैं। जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 90 वर्षीय चौधरी रामपत के द्वारा की गई।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण थे राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी जिन्होंने सुश्री पल्लवी को स्वागत के साथ अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि पालम की बेटी न्यायपालिका द्वारा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेगी। इस पंचायत में मौजूद रहने वालों में चौ० सूरजभान, चौ० सतबीर, रामचंद्र, दीपक वशिष्ठ, राजपाल नम्बरदार, रमेश, सुखबीर सोलंकी, राम सिंह जुलाह, और कृष्ण यादव सहित फेडरेशन के बिजवासन के अध्यक्ष रवींद्र सोलंकी,विनोद वशिष्ठ, बी एस चौहान,ओमवीर सोलंकी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड