तमिल फिल्म" मेड इन इंडिया" की शूटिंग जल्द शुरू होगी

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई - बॉलीवुड अभिनेता अभिनव गोस्वामी बहुत जल्द साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में दिखेंगे.अभिनेता अभिनव गोस्वामी ने साउथ इंडस्ट्री की तमिल फिल्म मेड इन इंडिया को जॉइन किया है, जिसकी शूटिंग बहुत जल्द भारत के कई शहरों तमिलनाडु, केरल, मुंबई, दिल्ली, कश्मीर और कोलकाता में होगी। आई एंड आई मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म मेड इन इंडिया को डायरेक्ट करेंगे एसपी पी पोन शंकर इनका कहना है कि यह फिल्म बच्चों के जीवन शैली पर आधारित है।

फिल्म के मुख्य अभिनेता हैं मास्टर अद्वैत विनोद। इन्होने अपने अभिनय द्वारा तमिल फिल्मों में अलग पहचान बनायीं है , जिनकी 2023 में फिल्म वारिशु विजय थलापथी और रश्मिका मनादाना के साथ आई थी। इसके अलावा मास्टर अद्वैत ने तमिल फिल्म अयोथी और पेंगुइन में अहम भूमिका निभा चुके हैं.इस फिल्म से साधनिया विजय अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं...वही बॉलीवुड अभिनेता अभिनव गोस्वामी मेड इन इंडिया में अहम भूमिका में दिखेंगे, इस फिल्म में वो निगेटिव शेड में नजर आएंगे..इनके अभिनय की बात करे तो कई हिंदी सीरियल एंड फिल्मो में भी ये मुख्य भूमिका निभा चुके है |

इनकी बॉलीवुड फिल्म बहुत ही जल्दी मुजाहिद और दबिश रिलीज होने वाली है। मेड इन इंडिया की कहानी के प्लॉट की बात करें तो ये भारत की सभ्यता, और संस्कार को पोर्टेट करेगी, जहां हम आधुनिक भारत में अपने बच्चों को बड़े होने से पहले ही उसपर उसके सपनों की जिम्मेदारी डालते हैं, जिसका कारण है वो अपने भारत के संस्कार और बड़ो की इज्जत करना भूलने लगे है. इस फिल्म के मेंन लीड मास्टर अद्वैत विनोद है, मुख्य भूमिका अभिनेत्री साधनिया विजय, अभिनेता अभिनव गोस्वामी और निर्देशक एस पी पोन शंकर आदि है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार