शिव भगवान नागा राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर शिवभगवान नागा को नियुक्त किया गया है। नागा की नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खेहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की सहमति से की है।  नागा कांग्रेस पार्टी मंे लम्बे समय से सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रियता रखते हुए सीकर जिला युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारी को निभाया है। 

 नागा कांग्रेस पार्टी के सिम्बल पर सीकर जिले की धोद पंचायत समिति में पंचायत समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके है।  नागा राजस्थान बाल संरक्षण आयोग के सदस्य, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में सरकार और संगठन में कार्य कर चुके हैं। नागा वर्तमान में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद पर कार्य कर रहे है और इस पद पर काबिज रहते हुए कई रचनात्मक कार्यों से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है।

 नागा के छात्र, नौजवान, किसान व मजदूर से गहरा जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने राजस्थान प्रदेश किसान कंाग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नागा ने राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड