नारायण सेवा संस्थान की ओर से लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाने का शिविर

० आशा पटेल ० 
जयपुर, नारायण सेवा संस्थान,उदयपुर की ओर से 5 जनवरी को मयूरा गार्डन एवं बैक्वेट हॉल, भादूफार्म हाउस, हीरापुरा सरकारी स्कूल के सामने,जयपुर में दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। नारायण सेवा संस्थान के हुकम सिंह, आश्रम क्लस्टर हैड, जयपुर ने शिविर के बारे में बताया कि, इसके पूर्व अगस्त महिने में लगाए गए शिविर में जयपुर व आस-पास के क्षेत्रों से आये 400 से अधिक दियांगों की ऑपरेशन के लिए जाँच और कृत्रिम अंगों के लिए मेजरमेंट लिया गया था, जिनमें से आगामी 5 जनवरी को लगने वाले शिविर में करीब 200 दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नया जीवन प्रदान करने का हमारा संकल्प पूर्ण होगा, और भविष्य में भी दिव्यांगजन की सेवा का संकल्प पूर्ण करने के लिए भारत के अलग-अलग शहरों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।”
इस अवसर पर पी आर मैनेजर हरीश बालानी ने बताया कि इस शिविर के लिए चयनित दिव्यांगों की ली गई नाप के अनुसार जर्मन तकनीक से बने, वजन में हल्के, टिकाऊ, मॉड्यूलर एवं उच्च गुणवत्ता वाले नारायण लिम्ब लगाने के साथ ही उनके रख-रखाव और इन्हें लगाकर उपयोग में लेने का प्रशिक्षण भी हमारी एक्सपर्ट टीम द्वारा दिया जाएगा। इस शिविर के लिए नॉर्मेट इंडिया द्वारा कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत योगदान किया जाएगा तथा शिविर में नॉर्मेट इंडिया के कर्मचारी व मैनेजमेंट भी भाग लेंगे।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके हैं। 

वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान भारत व देश-विदेश के लाखों दिव्यांगों की सुधारात्मक शल्य चिकित्सा और कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान जयपुर के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत