हर जरुरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरुरी’’ कांग्रेस का थीम सांग लांच

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली, राज्यसभा सांसद और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार में सहायक बनने और दिल्ली की बदहाली को प्रदर्शित करने के साथ कांग्रेस की गारंटियों को कैसे जनता को देंगे इस पर आधारित एक थीम सोंग ‘‘हर जरुरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरुरी’’ जारी किया। 
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अ0भा0क0 कमेटी कम्युनिकेशन मीडिया और पब्लिसटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और अ0भा0क0 कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रवक्ता अभय दूबे और वजीरपुर विधानसभा प्रत्याशी रागिनी नायक भी मौजूद थीं।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों में थीम सांग पूरी दिल्ली में कांग्रेस उम्मीवारों के प्रचार के लिए जारी किया है। निश्चित ही यह सांग बहुत पॉपुलर है और निश्चित ही दिल्लीवालों को भी पसंद आऐगा। कांग्रेस के इस थीम सांग में न सिर्फ दिल्ली में भाजपा और आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, दिल्ली की गंदगी, बदहाली जो आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन में स्थापित हुई, उसे दिखाया गया है, 

बल्कि कांग्रेस के थीम सांग में प्यारी दीदी के तहत 2500 रुपये, 8500 रुपये युवाओं को, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, एक राशन की किट जिसमें चावल, चीनी, तेल, दाल और चाय की पत्ती भी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली वालों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देकर उन्हें अधिक फायदे पहुचाऐगी, को भी प्रदर्शित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा