टाटा पावर दिल्ली का स्मार्ट ग्रिड इंडेक्स में दुनिया की 10 कंपनियों में नाम

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली। देश की राजधानी में टाटा पावर की वितरण कंपनी, टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को स्मार्ट ग्रिड इंडेक्स 2024 में दुनिया भर से शीर्ष 10 बिजली कंपनियों में स्थान मिला है। टाटा पावर - डीडीएल द्वारा नवाचार और स्मार्ट प्रथाओं पर लगातार ध्यान केंद्रित करने की वजह से उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड दिल्ली के उत्तर और उत्तर-पश्चिम भाग में लगभग 9 मिलियन की आबादी को बिजली की आपूर्ति करती है। 2024 स्मार्ट ग्रिड अभ्यास ने 36 देशों/बाजारों में 92 कंपनियों का मूल्यांकन किया, जो स्मार्ट ग्रिड डिप्लॉयमेंट में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को मान्यता देती हैं। यह सफलता भारत के बिजली वितरण क्षेत्र के भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इन कंपनियों का मूल्यांकन और रैंकिंग 7 महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर किया गया - निगरानी और नियंत्रण, डेटा विश्लेषण, आपूर्ति विश्वसनीयता, डीईआर एकीकरण, हरित ऊर्जा, सुरक्षा और ग्राहक सशक्तिकरण और संतुष्टि। मूल्यांकन प्रक्रिया में, टाटा पावर-डीडीएल ने 83.9% का स्कोर हासिल किया, जोकि बहुत ही अच्छा है। कंपनी ने चार प्रमुख मापदंडों - निगरानी और नियंत्रण, हरित ऊर्जा, सुरक्षा और ग्राहक सशक्तिकरण और संतुष्टि पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे यह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान पाने वाली एकमात्र भारतीय डिस्कॉम बन गई।

दिल्ली, ओडिशा, अजमेर और मुंबई में अपनी डिस्कॉम के ज़रिए टाटा पावर 12.5 मिलियन उपभोक्ताओं (5 करोड़ से अधिक की आबादी) की सेवा कर रही है और परिचालन दक्षता, विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि को बढ़ाने वाली कई अत्याधुनिक तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को एकीकृत करने के लगातार प्रयास कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा