सिंधी समाज के 25 जोड़ों का विवाह गीता भवन व खालसा हैरिटेज कॉम्प्लेक्स में हुआ

० आशा पटेल ० 
जयपुर | सिंधु वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर के तत्वावधान में आदर्श नगर के गीता भवन और खालसा हैरिटेज कॉम्प्लेक्स में सिंधी समाज के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सिंधु वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरगुण दास नेभनानी ने बताया कि प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज और भगवान झूलेलाल की आराधना कर नवयुगलों के सुखी जीवन की प्रार्थना की गई,नवग्रह और कलश पूजन हुई महासचिव अशोक टेवानी ने बताया कि गीता भवन से बारात रवाना हुई, साईं पुरसनाराम साहिब मंडल के मंडलाध्यक्ष साईं मुकेश साध ने बारात को रवाना किया। हाथी, ऊंट और घोड़े का लवाजमा आगे चल रहा था। बारात में 25 दूल्हे घोड़ियों पर सवार होकर दुल्हनों को लेने पहुंचे |
कार्यक्रम संयोजक तुलसी संगतानी ने बताया कि शहर का प्रमुख जिया बैंड सिंधी संगीत की स्वर लहरियां बिखेरता चल रहा था । "होजमालो " की धुन पर बारातीयों ने जमकर नृत्य किया, रवि नैय्यर ,नारायण दास नाज़वानी,गोरधन आसनानी ,प्रमोद नावानी,मनीष खानवानी,लाल लालवानी ,मोहन नानकानी,कन्हैया लाल लखवानी ,हेमंत खटवानी , हीरालाल तोलानी, अमर गुरबाणी ,दिलीप हरदासानी,दीपक दुलानी ,पंकज रायचंदानी सहित कई गणमान्य बारात में सम्मिलित हुए। बारात बीस दुकान होती गीता भवन पर वापस पहुंची,जहां पर समिति के पदाधिकारियों ने बारात का स्वागत किया।
उपाध्यक्ष लक्ष्मण टेकचंदानी ने बताया कि गीता भवन में महाराज कन्हैया लाल शर्मा और अन्य विद्वान पंडितों के द्वारा सनातन धर्म पद्धति और सिंधी रीति रिवाजों से फेरे करवाए ,भगवान भुवन भास्कर और अग्नि देवता की साक्षी में 25 नव युगलों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया । अमरापुर के संत मोनू राम महाराज ने पखर ओढ़ा कर और भजन गाकर " भाग भरी हिअ शादी आहे ,रंग भरी हिअ शादी आहे,सतगुरु जी आशीष इया जी जुग जुग जोड़ी जिंयदीं." ..इन शब्दों में आशीर्वाद दिया । जयपुर,झांसी ,अजमेर ,जोधपुर,उज्जैन ,अहमदाबाद , चन्दौली,थाने ( महाराष्ट्र )वाशिम स्थानों से जोड़ों ने सम्मेलन में भाग लिया ।
आशीर्वाद समारोह का आयोजन खालसा हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में किया गया । आशीर्वाद समारोह में रवि नैय्यर,देवेंद्र सिंह शंटी,गिरधारी मनकानी, भारती मुकेश गुरनानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे,संयोजक तुलसी संगतानी ने अतिथियों का स्वागत किया| इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया जिसमें दूल्हा दुल्हनों का परिचय और शहर के दानदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए, 154 से अधिक उपहार दानदाताओं द्वारा प्रत्येक जोड़े को दिए गए। जिसमें स्वर्ण मंगल सूत्र,फ्रिज,अलमारी , बर्तन ,कपड़े सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड