सर्व समाज की सहयोग से जयपुर में बनेगा छठ माता मंदिर

० आशा पटेल ० 
जयपुर | श्री हितेश्वर महादेव जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा पूर्वांचल एवं समस्त सनातनियों की एक बैठक में सभी समाजों के पदाधिकारीयो ने अपना विचार व सुझाव प्रकट किया  झोटवाड़ा स्थित नारायण पुरी पार्क में छठ माता मंदिर की निर्माण किया जाएगा | सर्व समाज में बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने मंदिर निर्माण के लिए अपने सुझावों से अवगत कराया और सभी उपस्थित जन समूह को तन मन धन से सहयोग करने की अपील किया गया | बिहार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे |
उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज के प्रवक्ता उमेश पांडे ने सभी से सहयोग करने को कहा | अखिल भारतीय दांगी समाज संघ के अध्यक्ष रणधीर सिंह एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, वार्ड संख्या 28 के पार्षद दुर्गेश नंदिनी ने बताई की मंदिर निर्माण के लिए प्रयास में है और मंदिर निर्माण के लिए राशि भी उपलब्ध कराएंगे | विश्व हिंदू परिषद के जयपुर महानगर महामंत्री राकेश शर्मा एवं श्री हितेश्वर महादेव मंदिर जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष पवन कुमार एवं सचिव सूर्य भूषण सिंह उपस्थित रहे |

उपस्थित उद्योगपति समाजसेवी एवं सनातनियों ने बढ़ चढ़कर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने का विश्वास दिलाया | बिहार के औरंगाबाद जिला में देव धाम पर सूर्य भगवान का पहला मंदिर स्थापित है यह दूसरा मंदिर राजस्थान के जयपुर में छठ माता मंदिर बनाया जाएगा | जिसमें कार्तिक मास में डाला छठ महापर्व और चैत माह में चैती छठ का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा