फिल्म 'रोमांस ऑफ राजस्थान' 'बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड' से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
मुंबई। राजस्थान पर्यटन को मुंबई में आयोजित आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) 2025 में 'बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राजस्थान पर्यटन की रचनात्मक फिल्म 'रोमांस ऑफ राजस्थान' को दिया गया, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को दर्शाती है। यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ और संयुक्त निदेशक सीमा यादव द्वारा प्राप्त किया गया।
राजस्थान पर्यटन विभाग के कमिश्वर विजयपाल सिंह ने यह अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ओटीएम 2025 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां हम राज्य की नई पर्यटन नीतियों, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और नए स्थलों की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस अवार्ड को प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है और यह हमारी क्रिएटिव टीम के उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन की रचनात्मक फिल्म 'रोमांस ऑफ राजस्थान' को यह पुरस्कार मिलने से राज्य की 

सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को एक नए स्तर पर पहचान मिली है। यह सफलता राज्य की पर्यटन रणनीति को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।  ओटीएम 2025 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। इस ट्रैवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन की विशेष भागीदारी रही, जिसमें पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 20 से अधिक टूरिज्म एवं ट्रेड फेयर से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार